दोनों पक्षों ने किया जमकर ताकत का इस्तेमाल
पुलिस की लाठी के जवाब में चला झंडे का डण्डा

हावड़ा। प्रदेश भाजपा रथयात्रा की अनुमित के लिये जहां कानूनी लड़ाई भी लड़ रही है तो भगवा खेमा हर स्तर पर रथयात्रा के लिये जद्दोजहद कर रही है। आज भाजपा द्वारा रथयात्रा को लेकर हावड़ा में कानून तोड़ों अभियान को अंजाम दिया गया। जहां भगवा खेमा के लोगों व पुलिस के बीच जम कर धक्का मुक्की हुई और दोनों तरफ से तनातनी के कारण स्थिति रणक्षेत्र में बदल गई। यहां जहां पुलिस व्यवस्था ने जमकर अपनी ताकत का इस्तेमाल किया तो भाजपाई भी कम नहीं रहे, उन्होंने भी अपनी ताकत का उपयोग किया। साफ कहे तो इस अभियान को रोकने के दौरान भाजपाईयों ने भी लाठी का इस्तेमाल किया।कानून तोड़ों अभियान के दौरान शरत सदन इलाके में खुद यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सहित पार्टी के शिर्ष नेता मौजूद रहें । उनकी मौजूदगी में ही यह अभियान चलाया गया। जैसे ही यहां भगवा खेमे की सभा का समापन हुआ भाजपाई डीएम बंगला की ओर बढ़ें। मौजूद भारी संख्या में पुलिस वालों ने इन्हें रोकना शुरु किया तो फिर क्या था मामला गंभीर हो गया। किसी तरह से पुलिस ने भाजपाईयों को हावड़ा नगर निगम के पास रोक दिया, लेकिन इससे भाजपाईयों का गुस्सा और चरम हो गया व फिर पुलिस के साथ वह लोग भीड़ गये। भाजपाईयों का आरोप है कि पुलिस ने उनके उपर निर्मम तरीके से लाठी भांजी लेकिन पुलिस ने लाठी भाजे जाने से इंकार किया है। कहा जा रहा है कि घटना में भाजपा समर्थक एक महिला गंभीर तौर पर लाठी चार्च से घायल हुई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •