कोलकाता। महानगर कोलकाता स्थित अभय हाउस में ज्ञान की देवी की पूजा अराधना की गई। अभय बंग पत्रिका व अभयटीवी डाट काम के सम्पादक व निदेशक जगदीश यादव ने बताया कि अभय हाउस के सभी सदस्यों ने इस दिन मां सरस्वती के चरणों में शिश झुकाया और विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैले इसकी कामना की। यादव ने कहा कि वैसे हम मीडियाकर्मी हर रोज अपने कर्म से मां बीणापाणि की अराधना करते हैं। ज्ञात रहें कि अभय हाउस यानी अभय बंग पत्रिका व अभयटीवी डाट काम के कार्यालय में मां सरस्वती व विश्वकर्मा पूजा के लिये किसी पुरोहित नहीं बरन मीडिया कर्मियों यानी अभय परिवार द्वारा की जाती है। शुरु से ही उक्त परम्परा का निर्वाह किया जा रहा है। आप सभी को सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •