सीएम ने दी क्रांतिकारी विनय कृष्ण बसु व अदाकारा स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि

कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल 2001 में संसद हमले में मारे गए लोगों को आज श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘‘आतंकवाद और हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता।’’हमले की 17वीं बरसी पर बनर्जी ने टि्वटर पर कहा, ‘‘सभी को हिंसा से दूर रहना चाहिए।’बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज भारतीय संसद पर हमले की 17वीं बरसी है। मैं उस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देती हूं और ड्यूटी में रहते हुए घायल हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं जताती हूं। आतंकवाद और हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता तथा सभी को इससे दूर रहना चाहिए।’’ गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को पांच बंदूकधारी संसद परिसर में घुसे तथा उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।इस हमले में दिल्ली पुलिस के पांच कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस की एक महिला अधिकारी, संसद के दो कर्मी, एक माली और एक कैमरामेन मारे गए थे। वहीं सीेम ममता बनर्जी ने आज क्रांतिकारी विनय-बादल-दिनेश की त्रिमूर्ति जोड़ी में से एक शहीद विनय कृष्ण बसु को शहादत दिवस के मौके पर याद कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि विनय-बादल-दिनेश की त्रिमूर्ति जोड़ी में से एक विनय कृष्ण बसु का आज शहादत दिवस है। इस मौके पर मैं उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रही हूं। इनका शहादत इतिहास में हमेशा ही स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।” इधर सीएम ने अपने सदाबहार अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाली हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रही स्मिता पाटिल को पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि है। इस मौके पर मैं उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रही हूं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •