कोलकाता। पोर्ट अचंल स्थित मटियाबुर्ज व गार्डेनरीच में धूमधाम व श्रद्धा के साथ मिलाद उन-नबी का प्रव मनाया गया। उक्त अवसर पर वार्ड 134 में स्थानीय तृणमूल पार्षद शम्स इकबाल (अनिल) व पूर्व चेयरमैन (बोरों 15 ) मो. इकबाल (मुन्ना) के द्वारा पर्व पर मिठाईयां सहित अन्य खाद्य समाग्री का वितरण किया गया। वही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों को मिलाद उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पैगम्बर मोहम्मद का प्रेम की भावना मानवता की सेवा का उपदेश ‘हमारे जीवन को आनंद और खुशी से भर’ दे। पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन पर मनाई जाने वाली मिलाद उन-नबी इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने में आती है। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन पर मिलाद उन-नबी की सभी को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। पैगम्बर ने जो प्रेम की भावना, मानवता की सेवा, सहिष्णुता और सार्वभौमिक भाईचारा का उपदेश दिया वह हमारे जीवन को आनंद और खुशी से भर दे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •