उत्तर दिनाजपुर। जिले के रायगंज में एक पुलिस कर्मी के घर के पास गोली चली। इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार की रात की है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक व किरायेदार के बीच के झगड़े के कारण यह घटना घटी है। घटना देवीनगर के सुकांत मोड़ के पास घटी।गोली दो महिलाओं को लगी थी जिनमें एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम देवी सन्याल है। घायलों के नाम रूपा अधिकारी और सुजय कृष्ण मजुमदार हैं। सुजय कृष्ण एक पुलिस कर्मी हैं। तीनों ही भाई-बहन हैं। सभी की उम्र 40 से 50 के बीच है। मिली जानकारी के अनुसार सुजय कृष्ण के पैतृक घर के सामने घटना घटी। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 3 थी।सुजय कृष्ण की नौकरानी चंदना सरकार का कहना है कि कुछ लोग रात के वक्त आये और हंगामा मचा कर चले गये। थोड़ी ही देर के बाद फिर वापस आ गये। सुजय कृष्ण और उनकी दोनों बहनें घर से बाहर यह देखने के लिए निकले कि आखिर शोर क्यों हो रहा है ? उसी समय गोली की आवाज सुनायी पड़ी। चंदना ने देखा कि सुजय कृष्ण खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने किरायेदार से झगड़ा चल रहा था जिसकी वजह से यह घटना घटी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर्य वर्मा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपन नाम के एक व्यक्ति व उसके भाई-बहन के खिलाफ शिकायत मिल रही है। रिपन पहले सुजय कृष्ण के मकान में रहता था। सभी आरोपित फरार बताये जा रहे हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •