फिरोज आलम
कोलकाता। कारी अहमर फाउण्डेशन के निदेशक व समाज सेवी जैद अनवार मोहम्मद को राज्य ही नही बरन देश भर में दीदी के तौर पर जानी जाने वाली इस राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का स्नेह मिला। मुख्य़मंत्री का स्नेह यानी ममता पाकर जैद भी फुले नहीं समाये। बड़ाबाजार में कालीपूजा आयोजन के उद्घाटन के दौरान लोगों की तमाम भीड़ के बीच भी सीएम ममता बनर्जी बड़ी गर्मजोशी व स्नेह के साथ जैद अनवार से मिली और उन्हें अपना स्नेह प्रदान किया। जैसे ही जैद के साथ हुए इस वाकये की खबर चारों ओर फैली उन्हें बधाई देने वालों की जैसे लम्बी फेरहिस्त बन गई। मामले पर जैद अनवार मोहम्मद ने बात करने पर कहा कि दीदी की बात ही कुछ अलग है। वह जमीन से जूड़ी हुई हैं और उन्हें पता है कि मां, माटी व मानुष का क्या मतलब होता है।

Spread the love
  • 52
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    52
    Shares
  •  
    52
    Shares
  • 52
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •