फिरोज आलम
हावड़ा। बिते चौबीस घंटे में महानगर कोलकाता व हावड़ा से पुलिस ने अलग अलग दो लोगों को गिरफ्तार कर कुल 30 लाख रुपये जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आज हावड़ा में नाकाबंदी के दौरान हावड़ा ब्रिज के पास से पुलिस अधिकारियों गोलबाड़ी थाना इलाके से एक व्यक्ति पूर्ण चंद्र चौधरी (22) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उक्त व्यक्ति एक ब्रीफकेस में 20 लाख रुपये नकद लेकर जा रहा था।वह जैसे ही एक टैक्सी पकड़ कर रवाना हुआ उसे पुलिस ने पहले हिरासत में लिया गया व फिर गिरफ्तार किया है। पूर्ण चंद्र चौधरी ओडिशा के खुर्दा जिला (का निवासी है। पुलिस का कहना है कि वह भुवनेश्वर से पुरी-हावड़ा सताब्दी एक्सप्रेस आया और हावड़ा में उतर कर एक टैक्सी से जा रहा था। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी वह कहां ले जा रहा था इसकी जांच की जा रही है व मामले की जानकारी आयकर विभाग भी दी गई है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •