बहू पर हत्या का आरोप

कोलकाता।  दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा ब्लॉक के दुर्गाचट्टी ग्राम पंचायत के अंतर्गत पश्चिम सुरेंद्रनगर इलाके में एक बहू पर अपनी सास की हत्या करने का आरोप लगा है। मृत सास का नाम सरोजिनी दास था। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पति बहुत दिन पहले गुजर चुके हैं। अपने छोटे बेटे शक्तिपद दास के साथ सरोजिनी दास रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार सरोजिनी दास के छोटे बेटे की बहू सुभाषिनी दास उनके ऊपर हमेशा अत्याचार करती थी। शुक्रवार शाम शक्तिपद दास कीर्तन करने के लिए सिलीगुड़ी गया था। आरोप है कि इसी दौरान बहू ने अपनी सास के गले में कपड़ा बांधकर उन्हें नदी में फेंक दिया। नदी में सरोजिनी दास का शव उतराता देख इलाके के लोग इकट्ठा हुए। पूछताछ करने पर सुभाषिनी ने सास की हत्या की बात स्वीकार कर ली। ग्रामीणों का आरोप है कि पाथरप्रतिमा थाना की पुलिस ने सुभाषिनी को छोड़ दिया। पुलिस ने उन्हें बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसको गिरफ्तार किया जा सकेगा। इसको लेकर इलाके में काफी तनाव है। शनिवार को मृतका का शव काकद्वीप महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •