कहा, तृणमूल ने कांग्रेस के साथ किया था धोखा 

कोलकाता। तृणमूल के साथ लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के तहत किसी तरह का कोई समझौता या गठबंधन होगा या नहीं यह फैसला राहुल गांधी ही लेगें। उक्त बात आज नये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कही। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने आज कार्यभार संभालने के बाद तृणमूल कांग्रेस के प्रस्तावित महागठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मित्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, इस लिहाज से वे राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी गठबंधन के बारे में कुछ भी कहने के लिए उपयुक्त व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन तृणमूल के साथ लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के तहत किसी तरह का कोई समझौता या गठबंधन होगा या नहीं यह फैसला राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने साफ किया कि अखिल भारतीय स्तर पर पार्टी जो भी फैसला लेगी प्रदेश कांग्रेस निश्चित तौर पर उसे मानेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस लगातार प्रदेश कांग्रेस को कमजोर करने में जुटी है। कई लोगों को तोड़कर पार्टी से अलग किया गया है। तृणमूल से गठबंधन एक बार पहले भी हो चुका है, लेकिन तृणमूल ने कांग्रेस के साथ धोखा किया था। हालांकि वर्तमान हालात में यह सारी चीजें मायने नहीं रखती हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को अधीर रंजन चौधरी को हटाकर सोमेन मित्रा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। 76 वर्षीय सोमेन मित्रा 1990 में भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 2008 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तृणमूल के टिकट पर लोकसभा सदस्य भी बने थे, लेकिन 2011 में तृणमूल के सत्तारूढ़ होने के बाद राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देकर उन्होंने 2014 में एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मित्रा ने नई जिम्मेदारियों से जुड़े सवाल पर कहा कि उनका पहला मकसद प्रदेश कांग्रेस को मजबूती देना है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम दिए जा सकें।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •