कोलकाता। ममता बनर्जी सरकार के दौर में बढ़ी बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में व्यपापक इजाफा हुआ है। राज्य की सत्ता पर वर्ष 2011 में ममता बनर्जी के आरूढ़ होने के बाद हर परिवार तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य बड़े पैमाने पर पूरा किया गया है। ऊर्जा विभाग की ओर से शनिवार को इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि वाममोर्चा के शासनकाल में ग्रामीण बंगाल का अधिकांश हिस्सा बिजली से अछूता था, लेकिन वर्ष 2011 में सत्तारूढ़ होते ही ममता बनर्जी की सरकार ने सबके लिए बिजली मुहैया कराने का स्लोगन दिया था। इसके बाद राज्य ऊर्जा विभाग ने कई नीतियों में बदलाव किया जिससे ना केवल राज्य की जरूरतों के अनुसार बिजली का उत्पादन शुरू किया बल्कि आसपास के राज्यों की जरूरतों के अनुसार भी बिजली सप्लाई करने में आज सक्षमता हासिल की है। ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सात वर्षों के दौरान ना केवल घरेलू बल्कि औद्योगिक बिजली इस्तेमाल में भी बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2011 में केवल 78,074 औद्योगिक बिजली उपभोक्ता थे, लेकिन वर्तमान में यह बढ़कर 99,505 पर पहुंच चुका है। इसी तरह से वर्ष 2011 में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 86 लाख थी जो अब बढ़कर 1.20 करोड़ पर पहुंच चुकी है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •