सीएम ममता ने किया बंद को विफल करने का अह्वान

फायरिंग की घटना के खिलाफ सड़क पर उतरेगा गेरुवा खेमा

आज मृत राजेश के घर जाएगें मुकुल, रुपा सहित अन्य

कोलकाता। इस्लामपुर में छात्रों के प्रदर्शन पर फायरिंग की घटना में दो छात्रों की मौत को लेकर आज प्रदेश भाजपा ने आगामी 26 सितम्बर को पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है। आज दक्षिण दिनाजुर से पदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने उक्त बात की घोषणा की। इधर प्रदेश भाजपा की रणनीति है कि राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाना भी पार्टी कर्मियो का दायित्व है। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में हुई फाय¨रग में दो छात्रों की मौत की घटना की ¨निंदा करते हुए नेताओं ने कहा कि इसके खिलाफ 26 सितंबर को पार्टी ने बंगाल बंद क आह्वान किया है। इसे सफल बनाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पार्टी के महा सचिव प्रताप बनर्जी ने बताया कि इस्लामपुर में गोली से दो छात्रों की मौत के विरोध में भाजपा ने 26 सितंबर को बंगाल बंद की घोषणा की है। इस बाबत हमें प्रदेश मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हो चुका है। उस दिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद की घोषणा की गई है। लेकिन इस दिन आपतकालीन सेवाओं को बंद के दायरो से दूर रखा गया फिर चाहे वह दुध व्यवसाय ही क्यो नही हो। जबकि रविवार को मुकुल राय समेत रुपा गांगुली सहित प्रदेश बाजपा के कई नेताओं का एक प्रतिनिधि दल इस्लामपुर में मृत राजेश सरकार के घर जाएगें और मृतक के परिजनों से बात करेगें। वही घटना को लेकर रानीगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। हिंसा में घायल दो लोगों की मौत हो चुकी है। सत्ताधारी तृणमूल ने हिंसा में आरएसएस और बीजेपी का हाथ बताया है।  उधर, विदेश दौरे में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया कि उस दिन बंगाल बंद को सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बनर्जी ने शनिवार को कहा, “पश्चिम बंगाल में किसी भी बंद का समर्थन नहीं होगा और कोई भी व्यक्ति बंद में शामिल नहीं होगा। अगर कोई जबरदस्ती किसी भी तरह की कोई भी सेवा बंद कराने की कोशिश करेगा तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा।” ममता ने केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर की घटना के लिए पूरी तरह से संघ और भाजपा जिम्मेदार ‌है। इन्हीं लोगों ने गोली चलाकर छात्रों की हत्या की है। इसका जवाब इन्हें देना होगा। भाजपा की संस्कृति है लोगों की हत्या करते हैं और उनके खून से राजनीति करते हैं। बंगाल में भी खून की होली खेलना चाहते हैं। वर्ष 2019 में लोग भाजपा का सारा खेल बंद कर देंगे। कभी झारखंड तो कभी असम तो कभी दूसरे राज्यों से लोग गमछा से मुंह ढंककर पश्चिम बंगाल में आते हैं और हमला करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं प्रशासन को हिदायत देती हूं कि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटे।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •