पारिवारिक कलह की भेंट चढ़ा मासूम

मां ने भी की खुदकुशी की कोशिश

रौनक कुमार शंकर
खड़गपुर। कहते है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नही होती है। लेकिन आज पूर्व मेदिनीपुर के खड़गपुर में जो भी हुआ उक्त घटना ने आम जन जीवन को भी एक बारगी झकझोर दिया है। जी हां एक मां ने पहले अपने देढ़ वर्ष के दुध मुंहे बेटे की हत्या की और फिर थाने पहुंच गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना खड़गपुर के कांटागेरीया की है। आरोप है कि अत्यंत गरीब काजल हेब्रहम आर्थिक स्थिती वर्षों से डांवा डोल होने के कारण पारिवारिक कलह के दौर से गुजर रही थी। गरीबी के कारण हेब्रहम दम्पति के बीच क्रमशा हर रोज कलह होती थी। इसी क्रम में काजल ने आज सबसे पहले अपने देढ़ वर्ष के बेटे की हत्या उसका गला दबा कर दिया व फिर खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन वह अंत तक खुदकुशी की साहस नही जुटा सकी और फिर जब उसे अपने अपराध का बोध होुआ तो वह मृत बेटे के शव को लेकर खड़गपुर लोकल थाने में पहुंच गई और जब पुलिस वालों को अपने अपराध की जानकारी दी तो पुलिस वाले भी एक बारगी कांप गये। काजल ने खुद को पुलिस थाने में आत्मसम्पर्ण कर दिया और फिर पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। घटना के वक्त काजल का पित बापी हेब्रहम घर नहीं था। वह फुटबाल खेलने गया था। पुिल के अनुसार घटना के दिन भी काजल व उसे ससुरालवालों के बीच जमकर विवाद हुआ ता जिसके कारण काजल ने उक्त घटना को अंजाम दिया। पुलिस काजल के फरार फति की भी तलाश कर रही है। थाने में बात करने पर काजल ने हमारे संवाददाता को बताया कि उसके पति बापी नशे की गिरफ्त में इस कदर जकड़ा है कि वह काजल से ही नशे के लिये पैसे मांगता था। जबकि परिवार भूखमरी के कगार पर था। काजल को समझ में नही आ रहा था कि वह क्या करे। नशेड़ी पति इनको हमेशा पीटा करता था| आज सुबह जब काजल के परिवार में फिर से झगड़ा हुआ तो काजल का धैर्य जवाब दे गया और परेशान होकर काजल ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने काजल को बचा लिया| उसके बाद काजल अपने मृत संतान को गोद में लेकर खड़गपुर लोकल थाने पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया|
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •