पुलिस का मानना है कि प्रेम में असफल होने पर की खुदकुशी

उत्तर दिनाजपुर। अब किसी राजनीतिक पार्टी नहीं बरन एक युवक का शव आम के एक पेड़ से झुलता हुआ पाये जाने के कारण सनसनी फैली। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घटना आज उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहर थाना अंतर्गत तेतुल्ताल्ला के भद्रशीला ग्राम में में घटी। पुलिस ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक विप्लव राजवंशी का आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस न युवक के शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक इटाहर मेघनाथ दास कॉलेज के द्वितीय वर्ष का छात्र था| मृतक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार विप्लव राजवंशी शनिवार की रात घर पर खाना खाकर सो गया था| सुबह इलाकावासियों ने एक आम से लटके हुए उसके शव को देखा और इटाहर थाने की पुलिस को सूचित किया| पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज जिला अस्पताल भेज दिया| बताया जा रहा है कि पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है| प्राथमिक तौर पर पुलिस का अनुमान है कि प्रेम प्रसंग के कारण। वहीं कुठ ही युवक ने आत्महत्या की है| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है| पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विप्लव के मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं कुछ लोग उक्त घटना को अन्य कोंण से भी देख रहें है जो घटना को हत्या मानने से इंकार नहीं कर रहे है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •