कोलकाता। महानगर के तिलजला इलाके में रेड चेयर द्वारा एक सीट एंड ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रेड चेयर के पदाधिकारी तनवीर इकबाल ने बताया कि उक्त प्रोग्राम में जहां 300 से भी अधिक बच्चो ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो वही बच्चों के साथ आए उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। उन्हें रेड चेयर के मंच से बाल मामलों के विशेषज्ञों ने बच्चों की अच्छी सेहत के साथ अच्छी खुराक के बारे में सुझाव दिये तो साथ ही और वातावरण को प्रदूषण से बचाए रखने के सुझाव दिये गये। कार्यक्रम में संस्था के दानिश, कमाल मोहम्मद, रफीक जमालुद्दीन, मोहम्मद परवेज और मोहम्मद नसीम ने कहा की हमारी कोशिश है कि हम बच्चों में कला के प्रति जागरूकता पैदा करें। हमारे बच्चे स्पोर्ट्स में भी रुचि ले। रेड चेयर कृषि कार्य के प्रति जागरुकता के तहत भी तमाम तरह के कार्यक्रम को आयोजित करता रहता है। कार्यक्रम के समापन में कल आया था ना के अब्दुल्लाह संघ द्वारा बच्चों में पुरुस्कार बितरित किये गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •