जिले से एक माह में 13 करोड़ का सोना जब्त

सिलीगुड़ी। बित माह सिलिगुड़ी से राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) की टीम ने 10 करोड़ के सोना बरामद किया था। अब एक बार फिर  डीआरआई की टीम ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी का फंडाफोड़ करते हुए सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी इलाके में विशेष अभियान चलाकर 10 किलो सोने के साथ बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्कर सौरभ कुमार जैन और दिलीप कुमार को रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को फूलबाड़ी इलाके में एक मारुति कार से दो तस्करों के साथ एक किलो वजन के विदेशी मार्का के सोने के 10 बिस्कुट जब्त किये गए। प्रारंभिक पूछताछ के बाद सोने को भूटान से बिहार के मुज्जफरपुर के लिए तस्करी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि वे लोग सोने को भारत – भूटान सीमा पर जयगांव – फुट्छौलिंग इलाके में भूटानी नागरिक से संग्रह किये थे। जब्त सोने के मूल्य 3.18 करोड़ रुपये आंका गया है। जून माह के शुरु में ही सिलिगुड़ी से राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) की टीम ने 10 करोड़ के सोना बरामद किया था। डीआरआई सूत्रों ने बताया कि सिलिगुड़ी  के सेवक रोड स्थित पायल सिनेमा हॉल के निकट से देर रात 32 किलो सोने का बिस्कुट बरामद किया था।
Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •