कहा, देश में ऐसा कोई नहीं है जो मोदी की लोकप्रियता को चुनौती दे सके

कोलकाता। केन्द्र की सरकार ने देश के किसानों के लिये विकास के लिये जिन कार्यों को अंजाम दिया है वह ऐतिहासिक है। उक्त दावा आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय वाणिज्य एवं नगर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने किया।  उन्होंने कहा कि,केन्द्र की सरकार ने देश के किसानों के हितों के लिये जिन योजनाओं को तैयार किया है वह बंगाल सहित देश के सभी राज्यों में शुरु किये जाएगें। किसानों के लिये कोल्ड स्टोरेज, बीमा की व्यवस्था से लेकर क्रेडिट कार्ड ही नहीं बाजार की भी व्यवस्था की गई है। मोदी सरकार ने किसानों के लिये जिस तरह की व्यवस्थाओं को अंजाम दिया है ऐसा इससे पहले कबी नहीं हुआ था। सुरेश प्रभु ने एक सवाल के जवाब में कहा कि किसानों की आत्महत्या का मुद्दा काफी पुराना है। इस समस्या से निपटने के लिये वर्तमान सरकार द्वारा चार वर्ष में व्यापक काम को अंजाम दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘किसानों की मौत हो रही है, यह एक सच्चाई है लेकिन यह समझना जरूरी है कि यह एक पुरानी समस्या है जो कई वर्षों से चली आ रही है। देश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं सूखा पड़ने पर तो कहीं पर बाढ़ आने के कारण किसानों के खुदकुशी की घटनाएं हुई हैं। उनकी परेशानियों को कम करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। बीते 70 साल की तुलना में मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री इन 4 वर्षों में किसानों के लिए कहीं ज्यादा काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं सूखा पड़ने पर तो कहीं पर बाढ़ आने के कारण किसानों के खुदकुशी की घटनाएं हुई। लोकतांत्रिक रूप से निवार्चित दुनियाभर के प्रधानमंत्रियों में मोदी को सर्वाधिक लोकप्रिय बताते हुए बीजेपी नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 69 फीसदी लोग खुश हैं। लोकतांत्रिक रूप से चुना गए ऐसा कोई दूसरा राष्ट्र प्रमुख आपको नहीं मिलेगा जो अपने कार्यकाल के पांचवें वर्ष में इतना लोकप्रिय होगा। उन्होंने दावा किया कि देश में ऐसा कोई नहीं है जो मोदी की लोकप्रियता को चुनौती दे सके।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •