तृणमूल नेता के घर के सामने वारदात से सनसनी फैली

कोलकाता।  सोनारपुर बोड़ाल श्रीपुर इलाके में शनिवार देर रात तब सनसनी फैल गई जब अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक महिला को गोली मार दी और फरारा हों गये। वैसे घटना के 16 घंटे बितने के बाद भी पुलिस अपराधियों की परछाई से दूर ही है। स्थानीय लोगों व पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि देर रात तृणमूल युवा कांग्रेस नेता वरुण सरकार के घर के सामने अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के बाएं हाथ में लगी और वे वहीं गिर पड़ी| गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे महिला के परिवार के लोग महिला को बाघाजतिन स्टेट जनरल अस्पताल में लेकर गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार की रात इलाके की मौसमी शील अपने पति के वापसी का इन्तजार करते हुए सड़क पर टहलते-टहलते स्थानीय तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता वरुण सरकार के घर के सामने चली गई थी। तभी पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने मौसमी पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद मौसमी गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस हमले से इलाके के लोगों में आतंक है। खबर लिखने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई गिरप्तार नही हुआ है।
Spread the love
  • 11
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    11
    Shares
  •  
    11
    Shares
  • 11
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •