मालदा। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना आज तड़के मालदा के हबीबपुर इलाके की है। हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को मालदा मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हबीबपुर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मालदा के बामनगोला 12 माइल इलाके से एक मैजिक वैन में मरीज व उसके परिजन हबीबपुर के बुलबुलचंडी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान मानसिक तौर पर बीमार दाउद मूरमू (50) को वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़ने की कोशिश की तो कुछ दूरी पर जाकर वाहन ने द्विजन मंडल (50) को भी टक्कर मारी। उसने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद उस वाहन चालक ने नियंत्रण खोकर एक पेड़ पर जाकर टकराई। इसमें चालक समेत 9 लोगों को काफी चोट लगी। स्थानीय लोगों के प्रयास से उनलोगों को बुलबुलचंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने गाड़ी चालक श्याम लाल मूरमू (27) को मृत घोषित किया। घायलों की हालत बिगड़ने के कारण सभी को मालदा मेडिकल कालेज व अस्पताल रेफर किया गया। कुछ देर बाद ही शिबु हांसदा (40) की मौत हो गई। अन्य सात की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उक्त सड़क हादसे को लेकर इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ था। इस कारण हबीबपुर इलाके में काफी जाम भी लग गई।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की छानबीन की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •