मालदा। राज्य में महिलाओं के उत्पीड़न से लेकर दुष्कर्म की घटनाओं की जैसे बाढ़ सी आ गई है। मालदा जिले के माणिकचक में गुरुवार को कक्षा 9 की एक छात्रा को इसलिये जमकर पीटा गया क्यों कि छात्रा ने उसने उसे प्रताड़ित करने वाले एक स्थानीय एक युवक के गलत मांग का विरोध किया था। पीड़िता की मां व पुलिस सूत्रों ने बताया कि नूर अली (20)  के परिजनों ने लड़की और उसकी मां को उस समय लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा जब वे नूर के घर शिकायत लेकर गये थें। कारण नूर सार्वजनिक जगहों पर लड़की को एक साल से लगातार परेशान करने के साथ ही लड़की का पीछा भी करता था। आरोप है कि नूर अली के घर पहुंचे लड़की परिजनों ही नहीं बरन पंचायत के एक सदस्य को भी बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने बताया कि जब स्थानीय ग्राम पंचायत के सदस्य आयुष करानी ने हस्तक्षेप किया और हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो कथित तौर पर अली के परिजनों ने उसे भी पीट दिया । मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि घायल तीनों लोगों को कालियाचक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। आरोपी युवक और उसके परिवार के सदस्य फरार हैं। खैर उक्त घटना से स्थानीय लोगों में आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ गुस्से की लहर फैल गई है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •