कोलकाता। वर्चस्व की जंग केवल इंसान ही नही करते बरन जिन्दा रहने के लिये जिस जमीन की जरुरत होती है उक्त जमीन के लिये जंगली जानवर भी आपस में लड़ते है। जी हां, इसका उदाहरण सुंदरबन के जंगल में देखने को मिला, जहां पर दो बाघिनों के बीच एक घंटे तक जमीन पर वर्चस्व की जंग चलती रही। खबरों की माने तो सुंदरबन में एक शावक की मां और एक युवा बाघिन के बीच करीब एक घंटे तक गुर्राने, खरोचने, काटने और लुका-छिपी का खेल चलता रहा। वर्चस्व की इस जंग में जीत आखिरकार इलाके में पहले से रह रही बूढ़ी बाघिन की हुई, जिसने युवा बाघिन को खदेड़ दिया। बूढ़ी बाघिन के वार से वहां घुसपैठ के इरादे से आई शेरनी के शरीर पर निशान पड़ गया। इसके बाद लगातार हमलावर रुख के बाद युवा बाघिन दलदल के रास्ते से होते हुए बाहर निकल गई। एक मीडिया कर्मी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। दलदल वाले क्षेत्र में इलाके पर अधिकार को लेकर हुई शेरनियों के बीच जंग की संभवत: पहला डॉक्युमेंटेशन है। बहरहाल उक्त मामला बड़ी तेजी के साथ तमाम माध्यमों के जरीये प्रसारित हो रहा है।

Spread the love
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    9
    Shares
  •  
    9
    Shares
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •