पूर्व मेदिनीपुर। झारखंड से दीघा घुमने के लिये आए दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दीघा के मोहना थाना स्थित समुद्र तट से दो युवकों का शव बरामद किया गया। मृतकों के नाम सोनू चौधरी (18) और अंकित अग्रवाल (17) है। बताया जा रहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड से दीघा घुमने के लिय तीन युवक आए थे। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम समुद्र में स्नान करने गया एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया था। उसके परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इन दोनों में वह शामिल है कि नहीं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। दीघा थाना के ओसी बासुकी बंद्योपाध्याय ने बताया कि मोहना थाना इलाके के समुद्र तट से दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। अनुमान है समुद्र में डूब जाने से उनकी मौत हो गई।बहरहाल मामले में पुलिस अन्य कोण से बी जांच कर रही है।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •