रौनक
पश्चिम मेदिनीपुर। राज्य में अगलगी का क्रम हर रोज जारी है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित खड़गपुर के मालंचा शाखा के बैंक आफ बड़ोदरा में रविवार देर रात आग लग गई।आग की घटना स्थानीय लोगों में हड़कंप मची व लोगों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।  खबर मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया। दमकल की दो गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाया। रविवार देर रात  लगी आग से लोग सहम भी गये स्तानीय लोगों ने बताया कि मौके पर बैंक के कर्मी भी पहुंचे। दमकल के दो इंजनों ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों का अनुमान है कि शॉट-सर्किट की वजह से आग लगी है। आग में हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •