आम लोगों के लिये बन कर तैयार ओवर ब्रीज
जल्द ही इस पुल पर दौड़ेंगी वाहन

फिरोज आलम
कोलकाता। लगता है अब पोर्ट अंचल के लोगों को ट्राफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकता है। आज शहरी विकास व पालिका मामलों को मंत्री फिरहाद हाकिम ने गार्डेनरीच फ्लाईओवर का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया क्रमियों के साथ बातचीत में कहा कि गार्डेनरीच फ्लाईओवर बन कर तैयार है और पन्द्रह दिन के बीच ही गार्डेनरीच फ्लाईओवर को आम लोगों के लिये खोल दिया जाएगा। gr1उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद इस फ्लाईओवर के प्रति गंभीर हैं और मार्च के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन हो जाएगा। इस दौरान वार्ड 134 के युवा पार्षद शम्स इकबाल सहित तृणमूल के अन्य नेता भी मौजूद थें। संवाददाताओं से बातचीत में शम्स इकबाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वहलोग बचपन से चाहते थें की यहां ट्राफिक समस्या का समाधन हो। 4.4 किमी वाले गार्डेनरीच फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 306 करोड़ रुपये का खर्च बताया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों के दावे को माने तो उक्त फ्लाईओवर के निर्माण से पोर्ट अंचल को लोगों का दैनिक जीवन बी सुगम होगा। कारण यहां के लोग बिते जमाने से ही असहास ट्राफिक जाम से परेशान रहते थें। ज्ञात रहे कि 2014 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पोर्ट इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आयी थी। उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा कि किस तरह से खिदिरपुर सहित पोर्ट इलाके में ट्राफिक जाम की समस्या होती है। ऐसे में फिरहाद हाकिम ने जाम की समस्या पर सीेएम से बात की तो उन्होंने फौर तौर पर ही उक्त योजना के लिया अपनी हां कर दी थी।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •