हुगली। जिले में सत्ताधारी सरकार को एक झटका लगा है।  पंचायत चुनाव के पहले ही तृणमूल कांग्रेस में फूट देखने को मिली। वहां की कन्हाईपुर ग्राम पंचायत अपसी कलह के कारण विपक्ष के कब्जे में चली गयी। विपक्ष पार्टी सीपीएम नयी पंचायत बोर्ड का गठन करने जा रही है। बताया जाता है कि तृणमूल की गुटबाजी के कारण उनसे यह पंचायत छीन गयी। सोमवार देर शाम पंचायत के उप प्रधान सहित 13 तृणमूल के पंचायत सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उत्तरपाडा बीडीओ को अपना त्याग पत्र सौंप दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीपीएम अब यहां बोर्ड गठन करेगी। गौरतलबा है कि कन्हाईपुर पंचायत में कुल 30 सदस्य पद हैं। पिछले पंचायत चुनाव में तृणमूल को 21 और सीपीएम को 9 सीटें मिली थीं।13 तृणमूल सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद वहां तृणमूल सदस्यों की संख्या 8 हो गयी है।पंचायत राज नियम के अनुसार, बहुमत वाले दल पंचायत का संचालन करेंगे। बीडीओ के नेतृत्व में आगामी तीन दिनों में नये बोर्ड के गठन की संभावना है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •