कोलकाता।

आमलोगों की सुरक्षा में तैनात लोग ही कई स्तर पर सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस हो या फिर जवान उक्त लोगों में खुदकुशी करने की प्रवृति जोर पकड़ रही है। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के एक जवान ने सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के उस समय हुयी जब उत्तर प्रदेश के निवासी कांस्टेबल सोनू के  राठौड़ ने जिले के ड्यूटी क्षेत्र में बल के शिविर में अपनी इंसास राइफल से खुद को दो गोली मार ली। राठौड़ की यूनिट, सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 38वीं बटालिय के सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों और वरिष्ठ एसएसबी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे । घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं । उक्त बटालियन कूचबिहार में चुनाव ड्यूटी पर तैनात है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी राठौड़ 2012 में एसएसबी से जुड़े थे। बल के पास नेपाल और भूटान से लगी भारतीय सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व है। खबर के लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका था कि जवान ने खुदकुशी क्यों की है।

ज्ञात रहे कि इसी तरह से एक मार्च को इसी साल लोगों की  सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस के एक कांस्टेबल चांदु मांडी ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी  कर ली थी।  पुलिस ने बताया था कि  घटना श्यामबाजार चौमाथा इलाके  में स्थित पुलिस के  एक बुथ  की  है। प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना  है  कि मांडी बीमार था  और  वह बीमारी के कारण मानसिक तौर पर टूट गया था। मंगलवार की सुबह पांच बजे के लगभग उसने अपने सार्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली और पुलिस बुथ में ही ढेर हो गया। अस्पताल ले जाने पर भी उसे मृत करार दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •