सीएम ममता बनर्जी की घटना क्रम पर निगाह
लगातार राहत कार्य जारी

कोलकाता।मुर्शिदाबाद के दौलताबाद में नहर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गयी है। मंगलवार को खबर के लिके जाने तक छह और शव नदी से निकाले गये। राज्य के मुर्शिदाबाद के दौलताबाद इलाके में सोमवार को एक भीषण बस दुर्घटना को लेकर पुलिस व भीड़ के बीच खण्ड युद्ध के कारण जहां कई लोग घायल हुए थें वहीं उक्त हादसे में अबतक 42 लोगों की मौत की सूचना है। शवों को नहर से निकाला जा रहा है और बचाव कार्य लगभघ 36 घंटे से जारी है। घटना की खबर पाकर सोमवार को ही कोलकाता से सीेम ममता बनर्जी भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची व राहत कार्यों का जयाजा लिया। वह हादसे की लगभग हर जानकारी पर नजर रख रही है। मिली जानकारी के अनुसार दौलताबाद में एक नहर पर बने पुल पर दो बसों की होड़ में एक बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग तोड़ते हुए बस नहर में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। खबर के लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से क्रेन और गोताखोरों की मदद से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। दमकल विभाग को भी राहत कार्य में लगाया गया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर गुस्साई भीड़ ने पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। आरोप है कि पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की थी। लोगों का आरोप है कि बचाव दल देरी से पहुंचा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह बस डोमकाल से बहरमपुर जा रही थी। तभी दौलताबाद पुलिस थाने के पास एक पुल को पार करते हुए यह रेलिंग से टकरा गई और नीचे भैरव नदी में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालना शुरू किया। बचाए गए चार-पांच लोगों ने बताया कि ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था और नियंत्रण खो बैठा।स्थानीय लोग छोटी नावों के जरिए नदी में उतरे और लोगों को बचाना शुरू किया। बाद में क्रेन के साथ पुलिस और बचाव दल वहां पहुंचा, तो लोगों ने उनपर पत्थर फेंके और कुछ गाड़ियों में आग लगा दी।दमकल विभाग की गाड़ियों पर भी पत्थर फेंके गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस में 50 से 55 लोग सवार थे। स्थिति को नियंत्रण करने के लिये पुलिस को लाठी चार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े। राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदू अधिकारी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटना की पल पल की जानकारी है। मंत्री ने बताया कि कुहासा के कारण एक बस से टक्कर बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने का नियंत्रण खो दिया और बस नहर में जाकर गिरी. नहर में बस पूरी तरह डूब गयी है। युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी है। नौका के साथ गोताखोरों को बचाव कार्य में लगा दिया गया है। चार आदमी को अभी तक जीवित निकाला गया है। एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों ने भी राहत और बचाव का मोर्चा संभाल लिया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय नवान्न में इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि मैंने इस मामले में परिवहन मंत्री के साथ स्थानीय विधायक से बातचीत की है। सीएम खुद घटना स्थल का दौरा करेंगी। हर तरह से सहयोग व राहत कार्साय चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवारों को आर्थिक सहयोग के रूप में राज्य सरकार पांच लाख रुपये प्रदान करेगी। जबकि घायल लोगों को एक लाख एवं आंशिक रूप से घायलों को 50 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया जायेगा. साथ ही परिवहन विभाग और प्रशासन को दुर्घटना के जांच के आदेश दिये गये हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •