हावड़ा। अगलगी का क्रम जारी है। हावड़ा के सांकराइल इलाके में शुक्रवार को प्लास्टिक बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी सांकराइल इलाके में है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।फिलहाल हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फैक्टरी में भारी मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैली। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस व दमकल का कहना है कि आग के कारणों का अधिकारिक तौर पर पता नहीं चल सका है। लेकिन घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के बाद कारखाने में हड़कंप मच गई व यहां काम कर रहें श्रमिकों ने भाग कर अपनी जान बचाई। दमकल का काहना है कि कारखाने में व्यापक तौर पर ज्वलनशील रसायन के मौजूद होने के कारण ही आग तेजी के साथ फैली। दमकल कर्मियों की सक्रियता के कारण आग बस्ती इलाके में नहीं फैल सकी। दमकल के द्वारा कारखाने में अग्निरोधी उपायों की जांच करने पर पाया गया है कि अग्निरोधी उपायों की अवहेलना की गई है। हो सकता है कि दमकल कारखाने के मालिक के खिलाफ मामला करे।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •