ढाका। आज जहां पड़ोसी देश भारत के दो राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया जा रहा था तो वहीं बांग्लादेश में सोमवार को चटगांव के एक पूर्व महापौर का शव यात्रा के दौरान दुखद घटना घटी। शवयात्रा के समय अचनाक ही भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए। खबर के मुताबिक, अधिकारियों को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि शहर के जमाल खान क्षेत्र के एक सम्मेलन केन्द्र में हुई इस घटना में कई अन्य घायल हुए हैं।खबर में अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि चटगांव के पूर्व महापौर मोहिउद्दीन चौधरी की अंतिम यात्रा में भगदड़ में दस लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हुए। चटगांव मेट्रोपोलिटन अवामी लीग प्रमुख चौधरी ने 16 साल तक शहर निगम में सेवाएं दीं। उनका 73 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •