कोलकाता। महानगर स्थित बाबूघाट में गंगा नदी के किनारे एक युवती का शव देख कर लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को बरामद किया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन अनुमानित आयु 20-22 साल है। पुलिस सूत्रों से इस बारे में बताया गया है कि सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर शव के बारे में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची नार्थ पोर्ट थाने की पुलिस ने उसे उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी पहचान तलाशी जा रही है। फिलहाल युवती के मौत का कारण पता नहीं चल सका है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •