हुगली। देशभर में जहां एक ओर जय जगन्नाथ के जयघोष की धूम रही तो भला हुगली जिला किसी से कम क्यों हो।  श्रीरामपुर के महेश स्थित 620 वर्ष प्राचीनतम सीधी रथ यात्रा को देखने बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी | मौके पर राज्य के मंत्री तपन दासगुप्ता, पूर्णेंदु बसु,  वेस्टर्न रेंज  के आईजी सिद्धनाथ  गुप्ता ,जिलाधिकारी संजय बंसल , डीआईजी  राजेश सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी , अतरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जोयिता बसु के अलावा कई अन्य  पुलिस अधिकारी  और गणमान्य व्यक्तिगण इस राथौत्सव में शामिल हुए |  रथ को देखने  रथ के रस्सी को छूने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश व राज्य के कोने-कोने  से भारी तादाद  में जन सैलाब उमड़ पड़ी  l  बांग्लादेश में आतंकी हमले के मद्दे नजर हुगली जिला प्रशासन  ने किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए भारी  पुलिस बलों की तैनात की थी  l  जिले में इसके अलावा भी तीन और ऐतिहासिक रथ है जिसमे चन्दनगर का रथ , बालागढ़ के गुप्तीपाड़ा का रथ व धनियाखाली के गुड़ाप इलाके के  रथ प्रमुख है यहाँ भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था | चंदननगर में मंत्री इन्द्रनील सेन भी शामिल हुए | माहेश जगन्नाथ मंदिर के प्रधान पूजारी सौमेंन अधिकारी ने बताया कि महेश की रथ यात्रा का बंगाल में पहला स्थान प्राप्त है और सबसे पुराने रथ पुरी के बाद भारत में इसका स्थान दूसरा  है |  ज्ञात हो कि आठ दिनो के  बाद फिर से इन रथों को उल्टा खींचकर उसके मूल मूल मंदिर  पर वापस लाया जायेगा |

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •