भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक जब्त

कोलकाता। पुलिस ने आज बांग्लादेश के चार समुन्द्री डकैतोें को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बरुईपुर थाना पुलिस की अपराध शाखा ने दक्षिण चौबीस परगना के सुंदरवन में मातला नदी के किनारे बेनिपोली जंगल में छापा मारा और समुन्द्री डकैतोें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बंगलादेश में सतकिरा जिले के निवासी इसराफिल गाजी, सईदुल गाजी, मोहम्मद जियाउर रहमान और मोहम्मद अमिन अली गाजी के रूप में की गई है। इनके पास से पुलिस ने से पांच बंदूक, दो वन शाटर,14 कारतूस और विस्फोटक तथा एक नौका बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुंदरवन में समुन्द्री डकैतों की सक्रियता कोई नई बात नही है बरन उक्त लोग हमेशा ही बांग्लादेश से आते हैं और देश के मछुआरों के यंत्र चलित नौका पर हमला कर नौका ले जाते हैं। ज्ञात रहे कि अक्टुबर माह के आखिरी सप्ताह में दक्षिण चौबीस परगना जिले में अपने अद्भुत बनों के लिये दुनिया भर में प्रसिद्ध सुंदरवन में पुलिस ने समुन्द्री डकैतों द्वारा एक जहाज के अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया लेकिन इसके लिये पुलिस को उक्त डकैतों को से लोहा लेना पड़ा। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुंदरवन के झाड़खाली की है। जहां देर रात को उक्त घटना घटी। मिली जानकारी के अनुसार एक मालवाही पानी के जहाज पर समुन्द्री डकैत कब्जा करने के लिये जलमार्ग से आये और वह लोग जहाज पर कब्जा करने वाले ही थें कि पुलिस टीम द्वारा उक्त बांग्लादेशी समुन्द्री डकैतों को चुनौती दी। कारण पुलिस को पहले से ही खबर मिली चुकी थी कि डकैत जहाज पर कब्जा करने आ रहें है। ऐसे में एसपी (बरुईपुर) ए. सिन्हा ने एक पुलिस टीम लेकर जलमार्ग में पहले से ही तैनात हों चुके थें। जैसे ही समुन्द्री डकैतों ने उक्त जहाज पर कब्जा कर उसे ले जाने की कोशिश की पुलिस द्वारा समुन्द्री डकैतों को चुनौती दी गई। समुन्द्री डकैतों ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसानी शुरु कर दी तो पुलिस को भी मजबूर होकर गोली का जवाब गोली से देना पड़ा। पुलिस के अनुसार समुन्द्री डकैत आठ की संख्या में नौका लेकर आये थें व वह लोग हथियारों से लैस थें। पुलिस ने बताया कि समुन्द्री डकैत नौका से नदी में कूदकर भाग गये थें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •