कोलकाता।देश भर में आनलाइन दवा वितरण के लिये जाने जानी वाली सस्ता सुंदर कंपनी कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अभियान के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिये मानवहित के आर्थिक सहायता के तहत अपना योगदान करेगी। कंपनी के चेयरमैन बी.एल.मित्तल ने ऐलान किया है कि वे करीब एक हजार कर्मचारियों के साथ अपना एक दिन का वेतन को कोरोना वायरस से लड़ने व पीड़ितों की सहयता के लिये प्रदान करगें।ऐसे में संकट की घड़ी में पीएम राहत कोष में सस्ता सुंदर भी अपने स्तर पर आर्थिक योगदान करेगी। ज्ञात हो कि सस्ता सुंदर आमजनों से लेकर थोंक में भी आनलाइन दवा वितरण कारती है। लोग आनलाइन द्वारा सस्ता सुंदर से दवाईयां मंगवाते है। बहरहाल कोरोना का कहर जारी है और इससे दुनियां की अर्थ व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।लोग लॉकडाउन में तमाम परेशानियों से दो चार हों रहे हैं। ऐसे में सस्ता सुंदर का यह कदम देश व मानव हित के लिये जरुरी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •