राज्य सरकार मृतक के आश्रित को देगी सरकारी नौकरी भी
पीड़ित परिवार ने की आरोपी की फांसी की मांग

कोलकाता। राजस्थान के राजसमंद में कथित लव जिहाद के मामले में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने के मामले में ममता बनर्जी सरकार ने मृतक के परिजनों को राहत प्रदान करने का ऐलान किया है। इस घटना में मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मोहम्मद अफराजुल के रूप में हुई है।अफराजुल पर पहले कुलहाड़ी से हमला किया गया था और फिर उसे जिंदा जला दिया गया था। ऐसे में इस घटना पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपए की सहायता राशि दी है और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘राजस्थान में बहुत दुखद घटना घटित हुई है. हमारे राज्य के मालदा निवासी अफराजुल खान की नृशंस हत्या की गई। उसका परिवार असहाय है। मदद के तौर पर हमारी सरकार पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपए सहायता राशि देगी और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।’
इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। इधर मृतक की बेटी ने कहा है कि हमारी उनसे (अफराजुल) मंगलवार को भी बात हुई थी। वो हमें रोज फोन किया करते थे। हमें तो ये तक नहीं पता कि लव जिहाद क्या होता है। उनके पोता-पोती भी हैं। उन लोगों ने मेरे पिता को जलाने से पहले उन्हें जानवरों की तरह काटा। मैं चाहती हूं कि मेरे पिता की हत्या करने वालों को भी इसी तरह की तकलीफ हो। मैंने वीडियो देखा है और अपने असहाय पिता की रोती हुई आवाज सुनी है। अफराजुल के परिवार वालों का कहना है कि जिन्होंने उसे जानवरों की तरह मारा और इसका वीडियो वायरल किया उसे फांसी दी जानी चाहिए।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •