सिलिगुड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दिलीप घोष ने ज्वलंत दार्जिलिंग मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस केन्द्र सरकार के त्रिपक्षीय वार्ता प्रयास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और इसके बजाय पर्वतीय क्षेत्र में सत्ता हथियाने के लिए उसने चुने हुए कार्यवाहक प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। घोष ने कहा कि फिर भी हमें आशा है कि केंद्र सरकार गृह मंत्रालय स्तर पर राज्य और केंद्र व पर्वतीय क्षेत्र के दलों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता करेगी लेकिन सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार पर्वतीय क्षेत्र में सत्ता कब्जाने के लिए पिछले दरवाजे से एक ही प्रणाली पर जोर दे रही है। घोष ने कहा कि राज्य सरकार ने कार्यवाहक प्रशासकों बिनय तमंग और अमित थापा तथा अन्य को कार्यवाहक प्रशासक के तौर पर स्थापित किया, जिन्हें जनता से समर्थन कोई समर्थन नहीं है और दूसरी तरफ पुलिस बिमल गुरंग के समर्थकों के खिलाफ बल प्रयोग कर रही है। घोष ने टीएमसी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा, नकली मुद्दों जैसे बिस्वा बंगला जाली राशन कार्ड, नकली आधारकार्ड, फर्जी चिकित्सकों, फर्जी कंपनियों और यहां तक कि पिछले छह महीनों में डेंगू के मामलों को रोकने में यह सरकार पूर्णरूप से विफल रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •