सिलीगुड़ी।चार दिवसीय पहाड़ दौरे पर आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कालिम्पोंग पहुंची। इससे पहले मुख्यमंत्री बागडोगरा हवाई अड्डे पर दोपहर तीन बजे करीबन उतरी। वहां से वे सड़क मार्ग के रास्ते कालिम्पोंग के लिए रवाना हो गयी। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को कालिम्पोंग के डेलो में रात्रि विश्राम करेंगी। मंगलवार को डॉ ग्राहम्स होम्स के मैदान में विकास बोर्ड के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। बुधवार को ममता पहाड़ की परिस्थितियों के संबंध में जिले के अधिकारियोंं के साथ प्रशासनिक बैठक करेंगी। गुरुवार दिन भर वहां रुकने के बाद शााम को दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिला प्रशासन के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगी। हिल्स ¨हिंसा के बाद की स्थिति पर भी प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल जबाव किया जाएगा।सीएम के प्रस्तावित कालिम्पोंग दौरे को लेकर सार्की समुदाय उत्साहित है। मुख्यमंत्री दीक्षित रोड़ स्थित लेप्चा ग‌र्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। 31 मई को मुख्यमंत्री डेलो गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। वहां पार्टी नेताओं और मिलने वालों से बातचीत करेंगी। पहली जून को कालिम्पोंग से सड़क मार्ग से सीधे बागडोगरा पहुंचेंगी। वहां से मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से कलकत्ता के लिए रवाना हो जाएंगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •