कोलकाता। भारत में जाली दस्तावेजों व पासपोर्ट के साथ रह रहें एक आफगानी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार का नाम मोहमदी है। उक्त आफगानी नागरिक दुबई जाने के लिये एयरपोर्ट आया था कि कागजातों के जांच के दौरान उसकी पोल खुल गई और वह धरा गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मोहमदी के क्रियाकालपों पर शक था जिसके कारण उससे पूछताछ की गई।  फिलहाल पुलिस द्वारा इंकार नहीं किया गया है कि गिरफ्तार आफगानी नागरिक का किन्हीं कथित संगठन से सम्बंध नहीं है। गिरफ्तार के पास से कई तरह के फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पकड़े गए व्यक्ति से जरुरत पड़ने पर खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर सकती हैं। पुलिस का कहना है कि भारत आने के पीछे आफगानी नागरिक का मकसद अभी तक ठीक से पता नहीं लग पाया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •