आरोपी को 14 दिनों की जेल हिरासत

हुगली।arnab जिले के चुंचुड़ा थाना के बण्डेल स्थित काजीडांगा के अश्वथतल्ला में एक अधेड़ व्याक्ति द्वारा एक सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आखिर दबाव के बाद आरोपी शेख साहेब की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शेख साहेब को काजीडांगा से ही गुरुवार की देर रात को गिरफ्तार किया है।इधर चुंचुड़ा कोर्ट पहुंचे चुंचुड़ा मोगरा मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष आनंद पाठक व भाजपा ट्रेड सेल के नेता संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी शेख साहेब को शुक्रवार कोर्ट में पेश करने पर उसे कोर्ट द्वारा 14 दिन तक जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट में ही प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव रामक्रीत यादव ने दावा करते हुए मीडिया कर्मियों से कहा कि भाजपा के हल्ला बोल आन्दोंलन के कारण ही दबाव में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया वरना मामले के रफा दफा किया जा रहा था। ज्ञात रहें कि चुंचुड़ा थाना के बण्डेल स्थित काजीडांगा में एक अधेड़ शेख साहेब द्वारा एक सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले के बाद लोगों का गुस्सा उफन पड़ा था और आरोपी के घर में तोड़फोड़ की गई थी। वहीं एक दिन बाद बण्डेल पुलिस फाड़ी का घेराव कर विरोध प्रदर्श न किया व बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले शेख साहेब की गिरफ्तार की मांग की थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिये 48 घंटे का समय मांगा था।

Spread the love
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    12
    Shares
  •  
    12
    Shares
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •