चंद्रा बोस ने खिलाई मिठाईयां तो भर आई आंख

जाकिर अली/ जेपी शर्मा

हुगली।उम्र के अंतिम पड़ाव में कांपते हाथों से आज भी ऐसे बुजुर्ग लोगों की कमी नहीं है जिन्होंने आज भी भजपा का झंडा थाम रखा। लेकिन अब शारिरिक स्थिती इस तरह की नहीं है कि वह लोग ज्यादा भाग दौड़ कर सके या फिर संगठन के किसी पद पर बिते दिनों की तरह काम कर सके। तो क्या ऐसे स्तम्भ हाशिएं पर चले जाएगें, जी कभी नहीं। पार्टी के लिये अपने जीवन का अनमोल समय प्रदान कर चुके ऐसे ही 150 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का जहां खुले मंच पर सबके सामने अभिवादन किया गया वहीं उन्हें भारत रत्न व पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मिठाईयां खिलाकर उनका आशर्वाद भी लिया गया। उक्त अवसर पर भाजपा के ऐसे भी तमाम वयो वृद्ध योद्दाओं की आंखें भर आई और आंसू भी छलक पड़े। अपने इस अभूत पूर्व सम्मान से कुछ बच्चों की तरह चहकते भी दिखें।  हुगली जिले के हुगली,चुंचुड़ा ,मोगरा जीपी 11 मंडल भाजपा द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नेताजी सुभाष तंद्र बोस के परपोते व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्रा बोस ने जब ऐसे वरिष्ठ लोगों को मिठाईयां खिलाई तो माहौल में भावुकता की सुगंध फैल गई। जिले के भाजपा अध्यक्ष सुबीर नाग व सचिव रामकृत यादव ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि ऐसे लोगों को देख कर वह लोग बड़े हुए हैं और आज पार्टी में जो सम्मान मिल रहा इसमे ऐसे वरिय लोगों का मार्ग दर्शन का फल है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के सचिव दीपांजन गुहा, जिला पर्यवेक्षक किशोर कर आदी मौजूद थें । इस दौरान फार्वड ब्लाक के 50 कर्मियों ने भी भाजपा का झंडा थामते हुए पार्टी में सामिल हुए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •