कोलकाता, इंदौर,जामनगर और हिसार पुलिस को थी तलाश

आरोपियों पर था दस-दस हजार रुपए का इनाम

कोलकाता। व्यवसायियों के खातों से ऑन लाइन लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले जालसाज को कोलकाता पुलिस ने साथी सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। कोलकाता पुलिस ने बताया कि इनकी इंदौर,जामनगर,हिसार और कोलकाता पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। दोनों से 20 किलो गांजा बरामद हुआ है। वहीं जिले के एएसपी(क्राइम) अमरेंद्रसिंह के मुताबिक करीब तीन महीने पूर्व कैट रोड़ निवासी कारोबारी अनूज उपाध्याय की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। फरियादी ने पुलिस को बताया आरोपियों ने उनके नाम से सिम गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई और दूसरी सिम इशू करवा ली। आरोपियों ने ओटीपी जनरेट कर खाते से 11 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस में खुलासा हुआ वारदात कोलकाता के शातिर ठग सागर महतो गैंग द्वारा की गई है। इस गिरोह के एक बदमाश विप्लव पॉल को हिसार पुलिस ने 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी में गिरफ्तार कर लिया था। पॉल ने बताया सागर के इशारे पर ही उसने सिम इशू करवाई थी। उसके गैंग में कृष्णा,पप्पू जाधव,रोहन जाधव,संतोष साहू,रघुनाथ दास,सुमित रॉय,अपूर्व लाल साहू व सुरेश साहू शामिल है। पुलिस ने सागर सहित पांच ठगो पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। तीन दिन पूर्व कोलकाता कंट्रोल रूम से सूचना मिली आरोपी सागर मेहतो निवासी निरंजननगर गारुलिया 24 परगना व उसके साथी कृष्णा प्रसाद निवासी संत दयाल मेन रोड़ को नवापाड़ा पुलिस ने 20 किलो गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सागर ने ठगी की तरकिब जीजा से सिखी थी। उसका जीजा अहमदाबाद जेल में बंद है। सागर के खिलाफ हिसार(हरियाणा)जामनगर(गुजरात) कोलकाता व इंदौर में केस दर्ज है। आरोपी कंपनी की तर्ज पर गैंग ऑपरेट करता था। गैंग में शामिल सदस्यों को आने जाने का खर्चा व हर महीने सैैलरी देता था। खुद सीईओ के रुप में रहता था। वह गाड़ी और ड्राइवर भी रखता था।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •