कोलकाता।  माकपा सांसद ऋतब्रत बनर्जी को राज्य कमेटी से बाहर का रास्ता दिख दिया गया है। पार्टी को जांच आयोग ने ऋतब्रत के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। मंगलवार को माकपा राज्य कमेटी की बैठक में उस पर मुहर लग गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जांच आयोग की सिफारिश के तहत ऋतब्रत को माकपा राज्य कमेटी से निकालने का फैसला किया गया।
ऋतब्रत पर कीमती घड़ी पहनने और माकपा के सिद्धांत के विपरीत आचरण करने का आरोप लगा था। इस कारण दो महीने पहले माकपा के राज्यसभा सदस्य ऋतब्रत को तीन माह के लिए पार्टी ने निलंबित किया गया था। साथ ही उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने जांच में आरोपो को सही पाया और ऋतब्रत के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की। ऋतब्रत की दिक्कत तब शुरू हुई, जब उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट में एप्पल वाच के साथ एक फोटो पोस्ट की। तब एक माकपा कार्यकर्ता ने सवाल भी उठाया कि पार्टी का एक राज्यसभा सांसद ऐसी आचरण कैसे कर सकते हैं। विपक्षी पार्टियों ने भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। ऋतब्रत पर भाजपा के कुछ मंत्रियों और बड़े उद्योग घरानों के प्रतिनिधियों के संपर्क रहने का भी आरोप था।माकपा राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने देश की वर्तमान परिस्थिति पर राज्य कमेटी की बैठक में प्रकाश डाला। पश्चिम बंगाल समेत देश भर में राजनीतिक धु्रवीकरण पर चिंता जाहिर की गई। पहाड़ की स्थिति पर भी चिंता व्यक्ति की गई। मिश्रा ने कहा कि माकपा एक जिम्मेदार विपक्षी पार्टी की हैसियत से पहाड़ में आंदोलनकारियों से बातचीत की पहल करेगी।
Spread the love
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    9
    Shares
  •  
    9
    Shares
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •