नईदिल्ली। 

श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मैत्रीपाला सिरिसेना शुक्रवार से दो दिनों 13-14 मई को भारत की कामकाजी यात्रा पर आयेंगे। वह 14 मई को उज्जैन में जारी सिंहस्थ महाकुंभ के हिस्से के रूप में आयोजित वैचारिक महाकुंभ के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। महामहिम मैत्रीपाला सिरिसेना सांची में सांची स्तूप देखेंगे और श्रीलंका के महाबोधि समाज की ओर से आयोजित समारोह में शामिल होंगे और अंगारिका धर्मपाला की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति कल नई दिल्ली में भी होंगे। प्रधानमंत्री उनके सम्मान में रात्रि भोज देंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •