बी. साहा

वर्दवान/कोलकाता। लगता है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की इज्जत के साथ ही जान भी खतरे में है। एक बार फिर राज्य में मानवता को तार-तार करने वाली घटना घटी है। यानी एक छह माह की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। घटना राज्य के बर्दवान जिले के जमालपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार  6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस व सूत्रों के अनुसार जमालपुर निवासी छह वर्षीय बच्ची को उसके पिता के दोस्त सहदेव मुदी ने ही पहले अपने हवस का शिकार बनाया व फिर उसकी हत्या कर दी है।  पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बच्ची अदिती मोदी की लाश दमोदर नदी के पास की झाड़ियों के बीच से बरामद की गई है। पास ही बच्ची के खून से सने कपड़े बरामद किये गये हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में बच्ची के पिता के दोस्त सहदेव मुदी को सह दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा  रहा है कि सहदेव न पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि घटना को उसने अंजाम दिया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। लिहाजा गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य शीर्ष पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अदिती रात को अपनी दादी के साथ सोई थी। लेकिन सुबह वह लापता पायी गई। पुलिस ने बताया कि जब अदिती का शव मिला तो उसके घरवालों को अदिती के पिता के दो दोस्तों सहदेव मोदी व एक अन्य पर शक हुआ। वह लोग अरामबाग से आये थें। पुलिस के सामने दोनों टूट गये और अपराध स्वीकार किया कि बच्ची के साथ रेप कर उसे मार डाला गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल टेस्त के लिये भेजा है। गौरतलब है कि बिते दिनों दक्षिण चौबीस परगना के बासंती में में भी इसी तरह एक बच्ची के साथ रेप व हत्या की घटना के बाद लोग उग्र हों गये थें। बहरहाल उक्त घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिती है।

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •