मालदा। जिले के  क्षेत्र के मुचिया में एक आम बागान में महिला का शव मिलने को लेकर तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह को इस शव को देखा। इसके बाद मालदा थाने में इस बात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। मृतका की शिनाख्त कमला मंडल 56 के रूप में की गई है। पति बुद्धु मंडल पेशे से किसान है। इनके कई बीघा आम बागान है। यह महिला शुक्रवार तड़के आम बागान देखने के लिए घर से निकली और देर तक घर नहीं लौटी। सुबह को ग्रामीणों ने बागान में इस महिला का शव पड़ा देखा। इस महिला के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन गले में फंदा का निशान पाया गया है। क्षेत्र के पंचायत सदस्य स्वपन विश्वास ने बताया कि इस तरह की कोई घटना क्षेत्र में नहीं हुई। स्थानीय लोगों का शक है कि तड़के तस्करों की कोई गतिविधि महिला की नजर में आ जाने से उसकी हत्या कर दी गई होगी। सुबह को स्थानीय लोगों ने शव को देखा एवं पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। क्षेत्र के विधायक अर्जून हालदार ने बताया कि यह बहुत ही रहस्यमय घटना है। मालदा थाना की पुलिस घटना की जांच शुरू की है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •