कोलकाता। देश की सेवा के लिये सौगंध खाने वाले ही जब नशे में हंगामा करें तो स्थिति गंभीर मानी जा सकती है। बनगांव स्थित पेट्रोपोल थाने के पूर्व छगडया इलाके में  बीएसएफ के एक जवान के खिलाफ शराब पीकर स्थानीय लोगों से मारपीट का आरोप लगा है। आरोपी जवान का नाम संजय कुमार है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संजय कुमार की ससुराल पूर्व छगडया इलाके में है। शनिवार को वहां वॉलीबाल खेलने को लेकर केन्द्र पर कुछ लोगों से मारपीट करने का आरोप है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू किया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस घायल जवान को चिकित्सा के लिए बनगांव महकमा अस्पताल ले गयी। उसने एक पुलिस कर्मी को भी पीटा। इसके बाद पुलिस उसे बनगांव थाने में ले गयी।जवान की पत्नी ने बताया कि उसके पति के नशे की हालत में रहने के कारण ही घटना घटी।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •