वाम दलों के विधायकों ने सदन में किया हंगामा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दलों- वाम दलों, कांग्रेस और भाजपा ने कोलकाता और हावड़ा में कल आयोजित नावान्न चलो रैली के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। सभी ने विधान सभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से इस मामले पर टिप्पणी करने की मांग की। लेकिन उन्होंने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की तो स्थिती और गहमा गहमी वाली हो गई। विपक्षी दलों ने इस दौरान आरोप लगाये कि राज्य सरकार हिटलर शाही पर उतर आयी है।

विधानसभा सत्र दौरान जैसे ही कार्यवाही प्रारंभ हुई वाम दलों के विधायक सदन के बीचों बीच पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे और पुलिस द्बारा निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के विधायक भी विधान सभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की कुर्सी के निकट आकर प्रदर्शन करने लगे। विपक्षी दलों ने पुलिस लाठीचार्ज पर सवाल उठाए और पूछा कि वह जानना चाहते हैं कि शांतिपूर्ण नावान्न चलो रैली पर ऐसा क्यों किया गया। सभी विधायकों ने सदन में नारे लिखे तख्ती और काले झंडे लहराए। सोमवार को हुई रैली के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए थे जिसमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल थीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •