भाजपा सांसद राजू बिष्ट के आरोप से फैली सनसनी
कहा, पुलिस के जुल्म से युवा, महिलाएं व बच्चे भी त्रस्त

दार्जिलिंग/कोलकाता। भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने आज एक आरोप से जहां सनसनी फैला दी वही उनके आरोप से राज्य सरकार पर भी खुद सवाल उठने लगा है। दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने लोकसभा में आज आरोप लगाया गया कि दार्जिलिंग में बंगाल सरकार के इशारे पर पुलिस नागरिकों के साथ बर्बरता से पेश आ रही है और वहां के पांच हजार से ज्यादा युवा पुलिस के भय के कारण जंगलों में छिपे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और आरोप लगाया कि उनके संसदीय क्षेत्र में पुलिस नागरिकों के साथ अत्याचार कर रही है। पुलिस के जुल्म से युवा, महिलाएं और बच्चे त्रस्त हैं और पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार स्थानीय नागरिकों की नहीं सुन रही है। पुलिस बर्बरता से पेश आ रही है और लोगों को फर्जी आराेपों में फंसा कर जेलों में ठूंस रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के भय के कारण दार्जिलिंग की सुंदर वादियों में भय और आक्रांत का माहौल है। दार्जिलिंग के पांच हजार से ज्यादा युवा जंगलों में छिपे हुए हैं। पुलिस उनको फर्जी मामलों में फंसाना चाहती है। उन्होंने दो दिन पहले की एक घटना का जिक्र किया और कहा कि एक 80 साल के बुजुर्ग के साथ पुलिस बेरहमी से पेश आयी और उसकी सरेआम पिटाई कर दी।श्री बिष्ट ने कहा कि बंगाल की पुलिस दार्जिलिंग के लोगों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने इसे गंभीर स्थिति बताया और कहा कि पुलिस अत्याचारों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाना चाहिए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •