जलपाईगुड़ी। खुफिया सूत्रों से सूचना पाकर वन विभाग ने लाखों रुपये का मूल्यवान लकड़ी जब्त किया। घटना आज सुबह नागराकाटा के भगतपुर चाय बागान के चादर लाइन इलाके की है। चाय पत्तियों के बीच में लकड़ी छिपाकर रखा हुआ था। विशेष अभियान के दौरान नागराकाटा बीट के वन कर्मचारियों के साथ एसएसबी जवान भी मौजूद थे। वन विभाग की ओर से बताया गया कि इससे पहले भी उक्त इलाके से कई बार अवैध लकड़ी जब्त की जा चुकी है। लकड़ी पास के ही जलढ़ाका जंगल से काटकर पत्तियों के बीच छिपाकर रखी हुई थी। नागराकाटा के बीट अधिकारी कृष्णपद राय ने कहा कि इस तरह का अभियान आगामी दिनों में भी चलाया जाएगा। वन विभाग अवैध लकड़ियों की तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •