भाजपा के नवान्न अभियान को हावड़ा पुलिस ने अनुमति नहीं

जयदीप यादव/ राज साव
कोलकाता/हावड़ा। प्रदेश भाजपा के नवान्न अभियान को हावड़ा पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, आज नवान्न अभियान को लेकर बीजेपी समर्थकों व पुलिस के बीच तनातनी तय है। वहीं हो सकता है कि बीजेपी समर्थकों के साथ इस दौरान तृणमूलियों का तमाम जगबों पर टकराव हो तो हैरत की बात नही होगी। जबकि प्रदेश भाजपा पुरे दमखम के साथ नवान्न अभियान के लिये रास्ते पर उतरेगी। ऐसे में जहां भाजपाइ तैयार है तो उनसे निपटने के लिये पुलिस के तैयार रहने की बात कही जा रही है। आज हावड़ा जिला पुलिस ने भाजपा को भेजे गए पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस भाजपा के नवान्न अभियान को अनुमति नहीं देगी। पुलिस ने कहा है कि राज्य सचिवालय एक हाई सिक्योरिटी जोन है। जहां धारा 144 लागू रहता है। इस इलाके में एक साथ चार लोग एकत्रित नहीं हो सकते। लेकिन कहा जा रहा है कि, भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा मैदान में बड़ी संख्या में एकत्रित होंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, चूंकि मंगलवार के दिन हावड़ा मैदान इलाके में मंगलाहाट लगता है, जिसके कारण काफी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में राजनीतिक सभा से वहां जाम लग सकता है। इसलिए वहां राजनीतिक सभा या जुलूस की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा जीटी रोड, नेशनल हाईवे और कोना एक्सप्रेस-वे पर भी रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने नवान्न अभियान का आह्वान किया है। भाजपा पिछले दो सप्ताह से इसकी तैयारी में जुटी है। जुलूस आज (मंगलवार) दोपहर एक बजे से शुरू होगा। कॉलेज स्ट्रीट, हावड़ा मैदान, संतरागाछी-प्रदेश भाजपा के तीन प्रमुख चेहरे इन तीन स्थानों से जुलूस की कमान संभालेंगे। इन तीनों जगहों से जुलूस में सबसे आगे दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी होंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •