अगलगी की दोनों घटनाों में फैली दहशत

कोलकाता। छुट्टी के दिन उत्तर व दक्षिण चौबीस परगना में दो जगहों प भीषण अगलगी की घटना में जहां एक माल व गोदाम में व्यापक तौर पर क्षति हुई है। दमकल व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि उत्तर चौबीस परगना के बारासात के एक सिटी माल में भीषण तौर पर आग लग गई। इस दौरान आग लगने के बाद धुएं से पूरा माल भर गया और लोग दहशत में आ गये। उस समय माल के कर्मचारी काम पर आये थे। आग लगने से सभी कर्मी इधर-उधर भागने लगे। आग की खबर पाकर मौके पर बारासात नगर पालिका के चेयरमैन सुनील बंद्योपाध्याय भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि माल में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था थी अथवा नहीं, इसकी जांच की जाएगी। घटना रविवार सुबह बाराबाती के डाक बांग्ला मोड़ स्थित सिटी माल में हुई। खबर पाकर मौके पर दमकल के तीन इंजन पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। खबर पाकर मौके पर बारासात थाने की पुलिस भी पहुंची। रविवार सुबह 10 बजे के करीब माल कर्मियों ने ग्राउंड फ्लोर पर एक टिकट काउंटर के सामने से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत दमकल को घटना की जानकारी दी। खबर पाकर मौके पर दमकल का एक इंजन पहुंचा। इसके बाद फिर दो इंजन पहुंचे। दमकल कर्मियों का अनुमान है कि शाट सर्किट की वजह से ही आग लगी होगी। इसके अलावा अनुमान लगाया गया है कि आग पहले माल में स्थित एक रेस्तरां में लगी। इसके बाद आग चारों तरफ फैल गई। माल प्रबंधन ने बताया कि आग में लाखों का सामान जल गया।इधर दक्षिण चौबीस परगना जिने के सोनारपुर स्थित गोबरडांगा में प्लास्टिक के एक गोदाम में आग लग गई। आग के कारण पूरा गोदाम जल्द ही धूं धूं कर जलने लगा। घटना की खबर पाकर दमकल कर्मी आये और आग पर काबू पने की कोशिस करने लगे लेकिन तबतक आग ने गोदमा को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। घंटो की मशक्कत के बाद दमकल की सात इंजनों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •