कोलकाता। महानगर कोलकाता में सड़क हादसों का क्रम जारी है। फिर एक सड़क हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई है। घटना दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके में देर रात गांधी कालोनी के पास घटी। प्राप्त खबरों के अनुसार, मृतक मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला था तथा कोलकाता में एक गैरसरकारी टेलीकाम संस्था में तौर पर कार्यरत था। शनिवार देर रात वह गांधी कालोनी के पास ड्यूटी के दौरान सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। श्रमिक को घायल अवस्था में एम आर बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।पुलिस का कहना है कि घटना को ्ंजाम देने वाली वाहन की तलाश की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •